ईरानी जनता ने आज से चालीस वर्ष पूर्व एक अप्रैल सन 1979 को जनमत संग्रह में भाग लेते हुए इस्लामी लोकतांत्रिक व्यवस्था का चयन किया था। उसके बाद से आज के दिन को ईरान में इस्लामी गणतंत्र दिवस का नाम दिया गया।
ईरान की सेना के बयान के अनुसार आज के दिन ईरानी जनता ने इस्लामी शासन व्यवस्था की जड़ों को मज़बूत करते हुए शत्रुओं के षडयंत्रों को विफल बना दिया। इस्लामी गणतंत्र ईरान की सेना, देश की जनता के माध्यम से स्थापित होने वाली इस्लामी लोकतांत्रित शासन व्यवस्था की सुरक्षा के लिए सदैव प्रयासरत रही है और आगे भी रहेगी।